गाड़ी की स्टेपनी बदल रहे लोगों को कार ने रौंदा; 6 लोगों की मौत!

हरियाणा के रेवाड़ी में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। वहीं छह लोग घायल हो गए हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। सभी मृतक गाजियाबाद के बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, हताहत खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे। गांव खरखड़ा के समीप गाड़ी खराब हो गई। इस दौरान स्टेपनी बदल रहे लोगों को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। मृतकों में चार महिला और दो पुरुष शामिल हैं।