यूपी; दो युवकों ने 75 साल की महिला से किया गैंगरेप, गला दबाने की भी कोशिश!

गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक 75 साल की विधवा महिला को उसी के गांव के दो युवकों ने पहले जान से मारने की कोशिश कर और फिर गैंगरेप किया। यह घटना उस वक्त हुई, जब बीते गुरुवार की रात महिला अपने घर के बाहर झोपड़ी में सोई हुई थी।

घटना चौरीचौरा इलाके के एक गांव की है। महिला का आरोप है कि दो युवक देर रात उसकी झोपड़ी में घुस गए और गला दबाकर उसे मारने की कोशिश करने लगे। जान बख्सने के बदले दोनों ने महिला संग गैंगरेप किया। जब महिला ने शोर मचाया तो दोनों वहां से भाग निकले।

फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस दोनों आरोपी झिनक और रघुवंशी के खिलाफ रेप और हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

झोपड़ी में सोई थी बुजुर्ग महिला
चौरीचौरा इलाके की रहने वाली 75 साल की महिला ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है, उसके पति की काफी साल पहले मौत हो चुकी है। गुरुवार की देर रात वो अपने झोपड़ी में सोई हुई थी। तभी गांव के दो झिनक और रघुवंशी अचानक झोपड़ी में घुस गए। सोने व जागने का अंदाजा लगाने के लिए मुंह पर अपना हाथ फेर कर झोपड़ी से बाहर हो गए।

महिला की नींद खुल गई और उन लोगों के बारे में जानने बाहर आई तो दोनों झोपडी के बाहर ही कुछ दूरी पर खड़े थे। जब महिला ने उन्हें देख लिया तो दोनों ने मिलकर उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने लगे।

जान के बदले किया रेप
महिला ने गिड़गिड़ाते हुए अपनी जान की सलामति मांगी तो दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला उनके सामने गिड़गिड़ाती रही लेकिन दोनों ने उनकी एक ना सुनी। इसके बाद जब महिला ने शोर मचाया तो दोनों वहां से भाग निकले। फिलहाल, पुलिस ने महिला की शिकायत पर गांव के ही झिनक और रघुवंशी के खिलाफ गैंगरेप और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।