यूपी; 9 लाख के जेबर के साथ 14 चोर महिलाएं गिरफ्तार!

इटावा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक दर्जन से अधिक चोर गैंग की महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ गई। प्रदेश भर के भीड़ भाड़ वाले मंदिरों में भीड़ का लाभ उठाकर चोरी और चैन स्नेचिंग करने वाली महिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। 14 महिलाएं गिरफ्तार की गई है। लाखों रुपये के चोरी की हुई 7 गले की चेन और 4 मंगलसूत्र बरामद किए गए है।

आगरा, प्रयागराज, बनारस, मथुरा, अलीगढ़, समेत अलग अलग जिलों की रहने वाली है गिरफ्तार लुटेरी महिलाएं। पूरे प्रदेश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में और मेला इत्यादि में घटनाओ को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। बकेवर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध कालका देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान घटनाओं को अंजाम दिया था।

इटावा पुलिस द्वारा लखना देवी मन्दिर में लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं से कीमती जेवरात एवं अन्य सामग्री को चोरी करने वाले गैंग की महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी किये गये चैन एवं मंगलसूत्र जिनकी अनुमानित कीमत 9 लाख रूपये आंकी गई है। थाना बकेवर क्षेत्र के लखना में ऐतिहासिक कालिका देवी मंदिर पर मेला लगता है। जिसमें प्रदेशभर से दर्शनार्थी दर्शन करने भारी संख्या में आते हैं।

गिरोह की कुल 14 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि लखना कालिका देवी मन्दिर पर लगे मेले से अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह की कुल 14 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस ने नाम पता पूछते हुए तलाशी ली तो उनके कब्जे से 7 सोने की चैन एवं 4 मंगलसूत्र बरामद किये गये।