बदायूं में सपा के जिलाध्यक्ष की कार ने अधिवक्ता को मारी टक्कर; मौत!

बदायूं। सहसवान-बदायूं मार्ग पर शनिवार शाम कौल्हाई के नजदीक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक सवार अधिवक्ता को रौंद दिया। मौके पर ही अधिवक्ता राकेश कुमार (52) की मौत हो गई। कार सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नाम पर पंजीकृत है। बताया जा रहा है कि उनकी कार नाधा से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा से लौट रही थी।

अधिवक्ता राकेश कुमार गांव दहेमी के रहने वाले थे। वह शनिवार सुबह बाइक से सहसवान गए थे। शाम के समय घर लौट रहे थे। उनकी बाइक मुजरिया क्षेत्र में कौल्हाई के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची थी। यही पर कार ने टक्कर मार दी। हादसा सीसीटीवी कैमरे में पूरा कैद हुआ है। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेज दिया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।