आंवला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने डाला वोट!

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज 11 राज्यों की 93 सीटों पर 7 मई को मतदान है। इस चरण में कुल 1331 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है। तीसरे चरण के रण में 10 केंद्रीय मंत्रियों और चार पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई दिग्‍गजों की साख दांव पर लगी है।

बरेली, आंवला और बदायूं में वोटिंग जारी-

तीसरे चरण में आज बरेली, आंवला और बदायूं लोकसभा क्षेत्र में मतदान है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने डाला वोट-

आंवला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने परिवार संग वोट डाला। उन्होंने बरेली के लालफाटक स्थित गांव कांधरपुर के प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि जो हम ने नारा दिया था अब की बार तीन लाख पार, उससे भी आगे जा रहे हैं।

कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदान
बरेली और आंवला में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदान कराया जा रहा है। एसएसपी एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोवस्त किए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पांच हजार पुलिस और होमगार्ड के जवान भी सुरक्षा बंदोबस्त में लगाए गए हैं। जिले के प्रत्येक थाने में तीन-तीन क्यूआरटी की तैनाती हुई है। कंट्रांल रूम के जरिये पल-पल की जानकारी ली जा रही है।