बरेली-पीलीभीत, शाहजहांपुर में भाजपा जीती, आंवला सीट पर सपा ने लहराया परचम!

शाहजहांपुर में भाजपा की हैट्रिक, अरुण सागर दूसरी बार जीते
शाहजहांपुर संसदीय सुरक्षित सीट पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। प्रत्याशी अरुण सागर दूसरी बार जीते हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गौंड को 55521 मतों के अंतर से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी को 5,92,227 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी 5,36,706 मत पा सकीं।

बरेली से छत्रपाल गंगवार जीते
बरेली से भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के प्रवीण सिंह ऐरन को 56 हजार से अधिक वोटों से हराया। जीत के बाद छत्रपाल गंगवार का समर्थकों ने स्वागत किया। जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद वह भारत माता की जय, जय श्री राम की गूंज के बीच मतगणनास्थल से रवाना हुए।

पीलीभीत में भाजपा जीती 
भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भगवतसरन गंगवार को 163878 वोटों से हराया।

आंवला सीट पर सपा की जीत

आंवला लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की तरफ से सपा ने जीत दर्ज की है। यहां से सपा के नीरज मौर्य ने 15 हजार से अधिक वोटों से भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप को हराया है।