तेजी से बदल रहा मौसम; धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाएं बढ़ा रही ठिठुरन!

दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह ठिठुरन भरी ठंड तो बनी रही, लेकिन कोहरा नहीं दिखा। सुबह का तापमान थोड़ा बढ़कर भी सामान्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर सामान्य रहा।

न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज

मौसम विभाग ने दिन में धूप खिलने और आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज हुआ। बुधवार को यह 6.9 डिग्री रहा था। हवाओं के असर से आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह आठ बजे दृश्यता का स्तर चार हजार मीटर रिकार्ड किया गया।

आसमान में मंडराते रहेंगे हल्के बादल

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन धूप खिली रह सकती है, लेकिन आसमान में हल्के बादल मंडराते रहेंगे। तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस बढोतरी आ सकती है।

बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वातावरण में आर्द्रता 54 प्रतिशत रहेगी और हवा अधिकतम 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है।