बलिया में भीषण सड़क हादसा; छह लोगों की मौत; सात घायल!

उत्तर प्रदेश के बलिया में हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोंगो की मौत हो गई। हल्दी क्षेत्र के सुघर छपरा मोड़ पर एक बेकाबू पिकअप ने दो कमांडर जीपों को टक्कर मार दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दर्जनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी होते ही सोमवार देर रात पुलिस अधीक्षक देव राज वर्मा मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल से BHU रेफर किया गया है। मिली जानकारी  के मुताबिक पीड़ित खेजूरी के मासूमपुर से तिलक चढ़ा कर लौट रहे थे।

हादसे में अमित गुप्ता (40) पुत्र अजय प्रताप गुप्ता निवासी भगवानपुर, रणजीत शर्मा (38) पुत्र देवेंद्र शर्मा, यश गुप्ता (9) पुत्र मुन्ना गुप्ता निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड, राज गुप्ता (11) पुत्र मुन्ना गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता (50) पुत्र धनपति गुप्ता के साथ 50 साल के अज्ञात जीप चालक की मौत हो गई।  जबकि सत्येंद्र गुप्ता (40) पुत्र राजेंद्र शाह, सोनू गुप्ता (32) पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी भगवान पुर, रमाशंकर (65), बब्बन प्रसाद (40) पुत्र बालेश्वर प्रसाद, हजारी साहू (70), छितेश्वर गुप्ता (30),  पंकज कुमार (35) गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग भगवानपुर गांव के रहने वाले अनवत गुप्ता की लड़की का तिलक चढ़ाने के लिए मासूमपुर थाना खेजुरी गए थे।