पंचतत्व में विलीन हुए गजल गायक पंकज उधास; राजकीय सम्मान के साथ वर्ली श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार!

मशहूर गजल गायक पंकज उधास पंचतत्व में विलीन हुए। मुंबई के वर्ली के हिन्दू क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले पद्मश्री से सम्मानित पंकज उधास को राजकीय सम्‍मान दिया गया। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर मुंबई में उनके घर पर लाया गया। बीते सोमवार को उनका 72 साल की उम्र में निधन हो गया।

अंतिम विदाई देने परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स पहुंचे

दिग्गज गजल गायक पंजक उधास (Pankaj Udhas) का अंतिम संस्कार हो गया है. पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की थी. पद्मश्री से सम्मानित पंकज उधास का अंतिम संस्कार आज मंगलवार 27 फरवरी को दोपहर 3 से 5 बजे तक किया गया.  सोशल मीडिया पर पैपजारी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिवंगत सिंगर का पार्थिव शरीर श्मशान ले जाया जा रहा है. हिंदू श्मशान, वर्ली (मुंबई) में परिवार के बीच अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की जाएंगी. आज सिंगर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. सिंगर को अंतिम विदाई उनका परिवार और फिल्म इंडस्ट्री से कुछ सेलेब्स पहुंचे हैं.