रणजी फ़ाइनल; चैंपियन बनने की दहलीज पर मुंबई, विदर्भ को दिया पहाड़ सा लक्ष्य!

रणजी ट्रॉफी के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई एकबार फिर चैंपियन बनने की दहलीज पर है, क्योंकि मुंबई ने विदर्भ को फाइनल मुकाबले में 538 का पहाड़ जैसा टारगेट दिया है। जवाब में विदर्भ की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए। इस विशाल लक्ष्य को हासिल करने के लिए विदर्भ को उच्च स्तर की बल्लेबाजी करनी होगी। अगर विदर्भ यह टारगेट हासिल कर लेती है तो वह इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज करा देगी।

मुंबई के पास इतिहास बनाने का मौका

अब अगर विदर्भ की टीम 538 का टारगेट हासिल कर लेती है तो वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने वाली टीम बन जाएगी। हालांकि यह विदर्भ के लिए बहुत ही मुश्किल है, क्योंकि उसकी बल्लेबाजी कमजोर कड़ी है। पहली पारी में यह टीम 105 पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं मुंबई की टीम के पास 8 साल बाद चैंपियन बनने का मौका है। मैच में अभी मुंबई की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। 41 बार चैंपियन बन चुकी मुंबई ने आखिरी टाइटल 2015-16 में सौराष्ट्र के खिलाफ जीता था।