रणजी ट्राफी; विदर्भ का फिर से टूटा सपना, मुंबई ने 8 साल बाद खिताब अपने नाम किया!

मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। 2023-24 के रणजी ट्रॉफी सीजन के फाइनल में मुंबई ने विदर्भ को 169 रन से रौंदकर खिताब जीता। विदर्भ का तीसरा बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। मुंबई ने 8 साल बाद रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

538 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ की टीम ने शानदार वापसी की। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ के स्कोर बोर्ड पर 248 रन लग चुके हैं। हालांकि, टीम को चैंपियन बनने के लिए 290 रन और बनाने थे, लेकिन तनुष कोटियन ने अक्षय को एलबीडब्ल्यू आउट किया और पांचवें दिन मुंबई की मैच में वापसी कराई। उनके अलावा तुषार देशपांडे और कुलकर्णी ने भी शानदार गेंदबाजी की।