शनिवार को हो सकता है लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान!

चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान शनिवार तीन बजे करेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा। ये विधानसभा चुनाव ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होंगे। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने लगभग 45 मिनट तक गहन मंथन किया। जिसके बाद यह बात सामने निकल कर आई।

चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में हो सकते हैं। नवनियुक्त आयुक्तों के औपचारिक स्वागत के बाद शुक्रवार को पूर्ण आयोग यानी फुल कमीशन की मीटिंग शुरू हुई थी। यह बैठक लगभग 45 मिनट तक चली थी।