मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई अमिताभ बच्चन की सर्जरी, बिग बी ने खुद ट्वीट कर जताया फैंस का आभार!

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को आज यानी 15 मार्च की सुबह ही मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। उन्हें करीब सुबह 6 बजे ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वो ठीक हैं। 81 साल के अमिताभ बच्चन को सुबह के 6 बजे के करीब अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन खबर अब आनी शुरू हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि अमिताभ बच्चन एंजियोप्लास्टी सर्जरी के लिए अस्पताल पहुंचे थे और फिलहाल वो ठीक हैं।

बिग बी ने लगभग एक घंटे पहले एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘आपका हमेशा आभार।’ उनके इस ट्वीट से कयास लगाया जा रहा है कि उन्होंने सर्जरी के बाद अपने फैंस और चाहने वालों का आभार जताया है।