प्रियंका चोपड़ा ने पति निक और बेटी मालती संग रामलला के किए दर्शन!

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रहती हैं और विदेशी बहू बनी हो, लेकिन पीसी अपनी संस्कृति और अपनी परंपराओं से दूर नहीं हुई हैं। ये बात प्रियंका समय समय पर लोगों को बताती रहती हैं।

देसी गर्ल अपने पूरे परिवार के साथ भारत में हैं। बुधवार को प्रियंका पति निक जोनस, बेटी मालती और मां मधु समेत अन्य लोगों के साथ भगवान राम के दर्शन करने उनकी नगरी अयोध्या पहुंची।

राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद ये पहला मौका था जब प्रियंका चोपड़ा दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची। सोशल मीडिया पर सुबह ही एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। वहीं अब खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज साझा की है। पहली तस्वीर में भगवान राम की मूर्ति और प्रिंयका मालती को गोद में लिए नजर आ रही हैं।