पंजाब; सिद्धू मूसेवाला की मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता ने शेयर की फोटो!

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की माता चरण द्वारा फिर से बेटे को जन्म देने से हवेली में फिर से जश्न का माहौल है। 58 वर्ष की उम्र में चरण कौर ने बेटे को जन्म देने के लिए आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल किया है।

मां बनने के लिए चरण कौर ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक का सहारा लिया। वह पिछले 3-4 महीने से अपने घर से बाहर भी नहीं निकली थी।

सिद्धू मूसेवाला माता-पिता की इकलौती संतान थे। 29 मई 2022 को उनकी हत्या कर दी गई थी। मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह अकेले हो गए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म देने का फैसला किया था।