सिंगर शहनाज अख्तर ने किए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, बाबा महाकाल को सुनाया नया गीत!

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भजन गायिका शहनाज अख्तर ने दर्शन किए। वे बुधवार रात मंदिर पहुंचीं। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल की पूजा की। देहरी पर भजन भी गाया।

 उन्हें पुरोहित नवनीत शर्मा ने पूजा के बाद भगवा दुपट्टा देकर प्रसाद भेंट किया। दर्शन के बाद शहनाज ने मंदिर परिसर में बाबा भोलेनाथ के भजन गाए. वहीं प्रसिद्ध गीतकार आनंद मिलिंद भी इस दौरान महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचे।

शहनाज ने महाकाल को सुनाया नया गीत

देर रात भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं शहनाज अख्तर ने गर्भगृह की चौखट से पूजन पाठ किया। इसके बाद वहीं भगवान महाकाल को अपने नए गीत की कुछ लाइनें सुनाईं। गीत के बोल थे, ‘ उज्जैन में हर रंग के दीवाने मिलेंगे…आते हैं हर ओर से भक्त महाकाल के दर्शन को, मेरे बाबा महाकाल के दीवाने मिलेंगे’

बता दें उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए हर दिन कोई न कोई फिल्म स्टार, नेता, सिलेब्रिटी या उद्योगपति पहुंच रहा है। पिछले दिनों यहां एक्टर गोविंदा, हेमा मालिनी, सिमरन कौर, करण सिंह ग्रोवर, मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी, एक्टर अंशुमन खुराना, कॉमेडियन भारती ने भी बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके पहले यहां सुनील शेट्टी, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी भगवान महाकाल की शरण में आ चुके हैं।