यूपी: अमरोहा में दानिश अली ने थामा कांग्रेस का हाथ; मायावती ने किया था निष्कासित!

सांसद दानिश अली आज कांग्रेस में शामिल हो गए है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने दानिश अली को पार्टी से निष्कासित किया था। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे। वहीं, आज वह कांग्रेस में शामिल हो गए। इस बार वह कांग्रेस के टिकट पर अमरोहा से चुनाव लड़ सकते हैं।

बता दें कि 2019 में सांसद दानिश अली गठबंधन के तहत बसपा से चुनाव लड़े। यहां उन्होंने जीत हासिल की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रति उनका प्रेम लगातार बढ़ा था। जिसके बाद नौ दिसंबर 2023 को बसपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। तब कयास लगाए जा रहे थे कि वह कांग्रेस से प्रत्याशी हो सकते हैं। इस बीच वह कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ उनकी कार में नजर आए। वहीं, लगातार कांग्रेस के प्रति बढ़ रही सक्रियता को देखते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव ने लोकसभा चुनाव में दावेदारी जताई थी।