पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में गिरी पुरानी इमारत, दो लोगों की मौत- एक गंभीर रूप से घायल!

पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक पुरानी बिल्डिंग गिरने की खबर है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देर रात की है। पुलिस को 2.16 बजे घटना की सूचना मिली।

जानकारी अनुसार हादसे में दो श्रमिकों अरशद (30) और तौहीद (20) की मौत हो गई और एक अन्य श्रमिक रेहान (22) की हालत गंभीर है और उसका इलाज किया जा रहा है।