GT vs MI: रोमांचक मुकाबले में गुजरात की जीत; मुंबई को छह रन से हराया!

IPL 2024 के पांचवें मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रन से हराकर मैच जीता। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 168 रन लगाए थे। मुंबई 162 रन ही बना सकी।

गुजरात की ओर साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 45 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 31 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाते हुए सिर्फ 15 रन खर्च किए और तीन बड़े विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की पारी शुरू से ही लड़खड़ा गई थी। हालांकि, रोहित शर्मा (43) और ब्रेविस (46) ने जरूर मुंबई की वापसी कराने की कोशिश की। साई ने रोहित को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वहीं, ब्रेविस को मोहित को आउट किया।

आखिरी के तीन ओवर में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोए। आखिरी ओवर में मुंबई की जीत के लिए 19 रन चाहिए थे। हार्दिक पांड्या ने पहली गेंद पर सिक्स जड़ा। दूसरी पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर कैच आउट हो गए। चौथी गेंद पर पीयूष चावला आउट हो गए। अंत में मुंबई 6 रन से मुकाबला हार गई।