कंगना के अलावा बॉलीवुड और राजनीति में अपना दमख़म दिखा चुकीं ये तीन एक्ट्रेस!

कंगना रनौत के मंडी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने की खबर ने पॉलिटिक्स, फिल्मी दुनिया और सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। लेकिन कंगना एकलौती एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने राजनीति में एंट्री की है। कुछ नाम और हैं, जिन्होंने अपने काम से बताया है कि महिलाओं का काम सिर्फ किचन संभालना नहीं है। मौका मिले तो वो देश के विकास में भी बेहतरीन रोल प्ले कर सकती हैं।

कंगना के अलावा हेमा मालिनी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हैं। वो यूपी के मथुरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए कई बार संसद मेंबर के रूप में चुनी गई हैं। अपने पॉलिटिकल सफर के दौरान हेमा मालिनी हमेशा महिला सश्क्तिकरण और कृषि सुधार जैसे मुद्दों पर ध्यान देती रही हैं।

किरण खेर ने भी बॉलीवुड के साथ-साथ पॉलिटिक्स में भी झंडे गाड़े हैं। एक्ट्रेस बीजेपी में शामिल हैं और वो 2014 में चंडीगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। अपने कार्यकाल के दौरान, किरण खेर ने महिलाओं के अधिकार और हेल्थ जैसे कई मुद्दों पर काम किया।

इस लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है। टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से तुलसी के किरदार से फेमस हुईं स्मृति ईरानी ने राजनीतिक क्षेत्र में काफी सक्सेसफुल हैं। अपने पूरे कार्यकाल के दौरान, उन्होंने कई मुद्दों पर काम किया और वो बीजेपी की एक प्रमुख सदस्य के रूप में उभरी हैं।

इनके अलावा जया बच्चन भी राजनीति और फिल्मों, दोनों में फेमस हैं। बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में देने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखा। वो 2004 से चार कार्यकालों से सपा से राज्यसभा में संसद मेंबर हैं।