बरेली पहुंचे सीएम योगी; विपक्ष पर साधा निशाना!

बरेली इंटर कॉलेज मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले बरेली आया था। कई विकास कार्य की सौगात दी थी। देश में चहुओंर एक आवाज गूंज रही है। फिर एक बार मोदी सरकार। इसके पीछे एक कारण है। पीएम मोदी ने 10 वर्ष विकास कार्य किया। सुरक्षा, निवेश, आजीविका दिलाई। आस्था का सम्मान किया, देश की छवि को वैश्विक मंच पर पहुंचाया।

सीएम योगी ने सपा-बसपा पर हमला बोलते हुए कहा, कि जब इन पार्टियों के लोग आएंगे तो प्रदेश में माफिया का राज लाएंगे। प्रदेश अब अब दंगा मुक्त हो चुका है। अब यहां कर्फ्यू नहीं लगता बल्कि कावड़ यात्रा निकलती हैं।

दंगों का प्रदेश हुआ करता था यूपी: सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश दंगों का प्रदेश हुआ करता था। कभी सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर तो कभी बरेली में दंगे हुआ करते थे। यहां बहू बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती थी। व्यापारियों ने यूपी की ओर आना छोड़ दिया था, लेकिन अब यूपी में कानून व्यवस्था का राज है।

माफियाओं ने प्रदेश छोड़ दिया है या फिर जेल में है। यह भाजपा सरकार की देन है कि बेटियां सुरक्षित होने के साथ-साथ फाइटर पायलट बनकर देश की सुरक्षा कर रही है। कानून व्यवस्था का उदाहरण देते हुए सीएम योगी ने कहा कि यूपी में आज कोई कर्फ्यू नहीं लगता, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच कावड़ यात्रा निकलती हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देशभर में कई एक्सप्रेस वे रेलवे कनेक्टिविटी जैसे बड़े काम हुए हैं। इसके साथ ही पीलीभीत को भी मेडिकल कॉलेज की सौगात दी गई है।