उज्जैन; अजब – गजब: महिला ने एकसाथ 3 बच्चियों को दिया जन्म; तीनो सुरक्षित!

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के अजीमाबाद पारदी गांव की एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टर इसे दुर्लभ मामला बता रहे हैं वहीं परिजन बेहद खुश हैं। तीनों बच्चे और उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उज्जैन के आर्थो अस्पताल में 6 मिनट के दौरान तीनों बच्चों का जन्म हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि भारत में एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने की घटनाएं हजारों में एक होती हैं। तीनों बच्चों का जन्म सिजेरियन हुआ है।

उज्जैन में देवास रोड स्थित आर्थो हॉस्पिटल में बुधवार शाम को नागदा तहसील से 2 किलोमीटर दूर ग्राम के अजीमाबाद पारदी की 28 वर्षीय गीता बाई ने तीन स्वस्थ्य बच्चों को जन्म दिया। इसमें एक बालक और दो बेटियां बताई जा रही हैं।  जन्म देने वाली गीता बाई ट्रिपलेट मॉम और तीनों नवजात स्वस्थ हैं। 2 साल पहले महिला के एक बच्चे जन्म के 21 दिन बाद मौत हो गई थी। गीताबाई बीते दो वर्षों से इलाज करा रही थी।

लगभग 6 महीने के इलाज के बाद गीता बाई ने गर्भधारण किया। अब महिला ने 3 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा का इलाज करने वाली डॉ. इंदू ने बताया कि गीता बाई की दूसरे महीने में सोनोग्राफी हुई थी। इसमें उनके के गर्भ में तीन भ्रूण की पुष्टि हुई थी। ट्रिपलेट प्रेग्नेंसी में एक बच्चे की जान को हमेशा खतरा बना रहता है लेकिन तीसरे महीने की सोनोग्राफी में तीनों बच्चे स्वस्थ थे।