IPL; मुम्बई ने पंजाब को हराया; रोहित के नाम बने दो बड़े रिकॉर्ड!

मुंबई इंडियंस (MI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 33वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 9 रन से हराया। मुल्लांपुर (चंडीगढ़) में गुरुवार को पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब पंजाब किंग्स की टीम 19.1 ओवर में 183 रन पर ऑलआउट हो गई।

रोहित के IPL में 250 मैच पूरे
रोहित शर्मा के IPL में 250 मैच पूरे हो चुके हैं। रोहित शर्मा यह आकड़ा पार करने वाले दूसरे प्लेयर बने है। CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने सबसे पहले इस आकड़े को पार किया था। सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले सभी प्लेयर्स पहले सीजन यानी 2008 से लीग में हिस्सा ले रहे हैं।

रोहित के MI के लिए सबसे ज्यादा सिक्स
रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा सिक्स हो गए हैं। MI के लिए खेले 205 मैचों में शर्मा ने कुल 224 सिक्स लगाए। उन्होंने MI लिजेंड किरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ा। पोलार्ड ने टीम के लिए कुल 223 सिक्स लगा चुके हैं। सूर्यकुमार यादव MI के लिए 100 सिक्स लगाने से 2 छक्के दूर है। वे टीम के लिए 98 सिक्स लगा चुके है।