जम्मू में बड़ा हादसा; यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 22 की मौत, 69 लोग घायल!

जम्मू राजौरी मार्ग पर एक भीषण हादसा हो गया। यहां अखनूर में एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 69 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है।

बस में क्षमता से अधिक सवारियां थीं और ओवरलोडिंग भी संतुलन बिगड़ने का कारण हो सकता है। घायलों को चौकी चौरा और अखनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई लोग जीएमसी जम्मू में स्थानांतरित किए गए हैं।

बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिवखोड़ी जा रहे थे यात्री

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश के हाथरस की यह बस हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शिवखोड़ी धाम जा रही था। शिवखोड़ी धाम, जम्मू संभाग के रियासी जिले के पौनी में स्थित है, जो कि कटड़ा सिथ्त माता वैष्णो देवी मंदिर से मात्र 80 किलोमीटर की दूरी पर है। यह भगवान भोलेनाथ को समर्पित है।

जानकारी के अनुसार, बस का नंबर है- यूपी 86ईसी 4078 बताया गया है। यह बस अखनूर के चूंगी मोड़ में गहरी खाई में जा गिरी। इस तीखे मोड़ पर सामने से आ रही एक बस के आने से हादसे वाली बस के चालक का संतुलन बिगड़ा गया और यह दुर्घटना हो गई। बस के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। तुरंत में राहत और बचाव अभियान चलाया गया।