एग्जिट पोल; पीएम मोदी की हैट्रिक तय; जानें किस राज्य में किसे मिली बढ़त!

लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले एग्जिट पोल्स में PM मोदी तीसरी बार हैट्रिक लगाते नजर आ रहे हैं। एक पोल में तो NDA 400 के पार तक पहुंच रही है। 13 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में NDA को 365 और INDIA को 145 सीटों का अनुमान है। अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं। इस बार भाजपा 2019 में मिली 303 सीटों का आंकड़ा पार कर सकती है।

हिंदी पट्टी के राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान बताया गया है। इन राज्यों की 90% से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।एमपी की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में 25 सीटों में से 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है।

पोल के मुताबिक बिहार, झारखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र में एनडीए को 29 सीटों का नुकसान संभव है। बंगाल में उलटफेर होता दिख रहा है। यहां भाजपा कुल 42 सीटों में से 26 से 31 सीटें मिलने के आसार हैं। ओडिशा, तेलंगाना में भाजपा दोगुनी सीटें बढ़ा सकती हैं।

ओडिशा, तेलंगाना में भाजपा दोगुनी सीटें बढ़ा सकती है, 8 में क्लीन स्वीप
एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए गुजरात, एमपी, छत्तीसगढ़, हिमाचल, दिल्ली, उत्तराखंड, समेत 8 राज्यों की सभी सीटें जीत सकता है। वहीं, कर्नाटक, यूपी जैसे बड़े राज्यों में पिछला प्रदर्शन दोहरा सकता है। दूसरी तरफ, इंडिया महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा में मजबूत होता दिख रहा है। ओडिशा, तेलंगाना में भाजपा दोगुनी सीटें बढ़ा सकती हैं।