लखनऊ; गोमती नदी में कूदी लड़की, बचाने उतरा युवक की हुई मौत; गहरे पानी से बाहर आते समय गई जान!

लखनऊ के मदेयगंज इलाके में गोमती नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। वो नबालिग लड़की को बचाने के लिए नदी में कूदा था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला। लड़की को नदी से जिंदा निकाल लिया गया है।

खादरा, मदेयगंज का रहने वाला शादाब (25) पुत्र जकी ई रिक्शा चलाता था। रात करीब 2:30 बजे घर से ई-रिक्शा लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में पक्के पुल के पास शोर की आवाज सुनाई दी। वह देखने के लिए रुका तो पता चला एक नाबालिक लड़की पानी में कूद गई है। तुरंत उसने अपने कपड़े निकाले और उसे बचाने के लिए पानी में उतर गया। रात होने की वजह से वह पानी की गहराई नहीं समझ पाया और वह डूब गया। जबकि कुछ देर में पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से लड़की को जिंदा निकाल लिया। इसके बाद सदाब के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।