अमेठी पहुंची राहुल गांधी की न्याय यात्रा, भाजपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमेठी पहुंच गई है। जिले में दाखिल होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और उत्साह से भरे हुए नजर आए। हालांकि, इसके पहले भाजपा के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

अमेठी पहुंचने पर कोहरा, पुलिस लाइन, ओवर ब्रिज, गांधी चौक, सगरा तिराहा, देवीपाटन, बारामासी के बाद गौरीगंज के टिकरिया, महिला थाना मोड़, सुल्तानपुर रोड स्थित स्टेट बैंक के समीप, मुसाफिरखाना मोड, सैठा तिराहा, बस स्टैंड, गौरीगंज अमेठी तिराहा व जामो मोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।