सपा की तरफ से बदायूं सीट पर बड़ा बदलाव, अब शिवपाल लड़ेंगे चुनाव!

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपने उम्मीदवार में बड़ा बदलाव कर दिया है। उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों को लेकर पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर रही है। मंगलवार को पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की गई है। इसमें पांच उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें से चार नए उम्मीदवार हैं। इस प्रकार सपा ने यूपी की 80 में से अब तक 31 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बदायूं लोकसभा सीट पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार में बदला है। शिवपाल सिंह यादव को अब बदायूं से लोकसभा चुनाव लड़ाने की घोषणा की गई है। पहले समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव के नाम का ऐलान किया था।

बदायूं लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी की सबसे महत्वूपर्ण सीटों में से एक रही है। बदायूं को पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के गढ़ के रूप में देखा जाता रहा है। बदायूं के सैफई में ही उनका जन्मस्थल है। ऐसे में अब शिवपाल पर इस सीट को जीतने की जिम्मेदारी दे दी गई है। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की संघमित्रा मौर्य ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने सपा के धर्मेंद्र यादव को हराया था। अब धर्मेंद्र यादव को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। ताजा लिस्ट में उन्हें कन्नौज और आजमगढ़ लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है। माना जा रहा है कि इन दोनों सीटों पर जीत का समीकरण तैयार करने की जिम्मेदारी धर्मेंद्र पर होगी। कन्नौज से अखिलेश यादव के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा है।