सपा को झटका: योगेंद्र तोमर ने दिया राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा

स्वामी प्रसाद मौर्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी के पार्टी छोड़ने के बाद सपा को एक और बड़ा झटका लगा है। सपा के राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र पाल सिंह तोमर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भेज दिया है। उन्हें 28 जून 2023 को सपा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया था।

अलीगढ़ के लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित जापान हाऊस के पार्क व्यू अपार्टमेंट निवासी योगेंद्र पाल सिंह तोमर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 28 जून 2023 को पार्टी में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी थी। 21 फरवरी को योगेंद्र पाल सिंह तोमर ने राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसका पत्र सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि कहा है कि अब तक की राजनीति पांच बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी के साथ ही की है। अब वह सपा से अलग हो गए, ऐसे में उनके लिए भी पार्टी के साथ रहने का कोई औचित्य नहीं हैं। पार्टी में अल्पसंख्यकों के साथ ही सामान्य और पिछड़े वर्ग की अनदेखी हो रही है।