बरेली; भरभराकर गिरी जंक्शन पर AC की फाल्स सीलिंग!

बरेली जंक्शन पर एसी वेटिंग हॉल में फाल्स सीलिंग भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि इसमें कोई यात्री चपेट में नहीं आया। जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। बाद में अधिकारियों ने यात्रियों को एसी रुम से बाहर करते हुए मैकेनिक बुलाए। इसे पिछले मार्च- अप्रैल 2023 में ही बनाकर तैयार किया गया था।

बताया गया है कि जिस समय यह हादसा हुआ। उस समय सात- 8 यात्री वेटिंग रुम में बैठे थे। इसकी ऊंचाई भी 14 फीट के आसपास बताई गई है। इस पेड वेटिंग हॉल को चलाने की जिम्मेदारी रेलवे ने एक प्राइवेट एजेंसी को दे रखी है। पिछले वर्ष मार्च- अप्रैल में ही इसे तैयार किया गया था। इस पर अधिकारी चुप्पी साधे रहे, अधिकारियों ने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। बाद में वेटिंग रूम भी बंद किया गया।