दुमका में विदेशी महिला के साथ गैंगरेप, स्पेन से टूरिस्ट वीजा पर पति के साथ आईं थी भारत घूमने!

झारखंड में दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में एक विदेशी महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है। स्पेन की रहने वाली पीड़ित महिला अपने पति के साथ बाइक टूर पर भारत आई थी। शुक्रवार रात उसके साथ कुरूमहाट में टेंट में सोने के दौरान सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सभी आरोपी रेप करने के बाद बाइक से भागलपुर की ओर भाग निकले।

स्पेन से पति पत्नी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हुए थे। स्पेन से पाकिस्तान गए थे। फिर पाकिस्तान से बांग्लादेश आए थे और बांग्लादेश से यह झारखंड के दुमका में पहुंचे हुए थे। दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे। 8 से 10 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। झारखंड से इस दंपती को नेपाल जाना था।

फिलहाल डॉक्टर ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।