आंवला से सपा प्रत्याशी ने भाजपा पर साधा निशाना; बोले ‘भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया!

आंवला से सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। उनहोंने कहा कि भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में जनता हिसाब चुकता करेगी। पीलीभीत बाईपास पर स्थित एक मैरिज हॉल में बोलते हुए कहा कि भाजपा गाय माता, और किसानों की दुश्मन है। गाय भूखी, और प्यासी मर रहीं हैं, कोई देखने वाला नहीं। किसानों को फसलों की रखवाली के लिए रात-रात भर जागना पड़ता है।

आंवला से सांसद बनने के बाद किसानों की समस्याओं को हल किया जाएगा। गायों के लिए पशु आश्रय केंद्र स्थापित कर उनके रखरखाव की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आंवला लोकसभा की पांचों विधानसभा के बदहाल, और टूटी सड़कों पर बोलते हुए कहा कि मैं सांसद बना तो यहां की यह समस्याएं दूर होंगी।