बरेली; लोड टेस्टिंग में मानकों पर खरा उतरा कुतुबखाना पर बना महादेव पुल; जल्द फर्राटा भरेंगे शहरवासी!

कुतुबखाना पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। गुरुवार को लोड टेस्ट भी पूरा कर लिया जाएगा। सेतु निगम का दावा है कि पांच दिन चलने वाली टेस्टिंग में चौथे दिन यानी बुधवार को भी पुल मानक पर खतरा उतरा है। अब पूरी तैयारियों के साथ पुल के लोकार्पण की बारी है। एक मार्च को लोकार्पण होते ही पुल वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

इससे पहले तीन चरणों में हुए लोड टेस्ट में भी पुल मानक पर खरा उतरा था। प्रशासन स्तर से तय होगा कि पुल का लोकार्पण कब होगा। हालांकि पुल पर दो पहिया वाहन और साइकिल सवार आ और जा रहे हैं। सितंबर 2022 में पुल का निर्माण शुरू हुआ था जिसे पूरा होने में करीब डेढ़ साल लग गए।