लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा ने धर्मेंद्र कश्यप पर एक बार फिर जताया भरोसा, आंवला से बनाया प्रत्याशी

भाजपा ने सांसद धर्मेंद कश्यप पर एक बार फिर भरोसा जताया है। उन्हें आंवला संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया है। 2009 से इस लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। 2009 में मेनका गांधी ने यहां से चुनाव जीता था। इसके बाद धर्मेंद्र कश्यप लगातार दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। अब तीसरी बार वह चुनाव लड़ेंगे।

धर्मेंद्र कश्यप वर्ष 2002 में बसपा के टिकट से पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद सपा में गए तो वर्ष 2007 में दोबारा विधायक बने। वर्ष 2009 में उन्होंने आंवला से लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें भाजपा की मेनका गांधी ने हरा दिया था। इसके बाद वर्ष 2013 में धर्मेंद्र कश्यप भाजपा में शामिल हो गए थे।