बरेली पहुचे सीएम; कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया!

बरेली पहुंचे सीएम योगी ने 328.33 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने योगी महादेव पुल (कुतुबखाना फ्लाईओवर), डमरू चौराहे का लोकार्पण किया। साथ ही प्रदेश के पहले बरेली हाट का शुभारंभ भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले राम के नाम पर लाठी और गोलियां चल जाती थीं। दूसरी सरकारों में राम का नाम लेने पर यूपी में लाठी और गोलियां चलती थीं।

लेकिन अब यूपी, देश ही नहीं बल्कि दुनिया में आध्यात्मिक केंद्र बनकर दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। यूपी के अयोध्या में रामलला स्थापित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यहां अब आस्था का सम्मान भी है। बेटियों के लिए सुरक्षा का माहौल भी है। हर तरफ से विकसित भारत की आवाज उठ रही है। आज यूपी आस्था का बहुत बड़ा केंद्र बन गया है।

बरेली को झुमका नगरी के नाम से जाना जाता है

सीएम ने मंच से कहा कि बरेली के IT पार्क का काम शुरू हो रहा है। बरेली झुमकों के लिए जाना जाता है। लेकिन झुमके मिले नहीं हैं। आने वाले समय में बरेली झुमकों व IT पार्क के लिए जाना जाएगा।

जनप्रतिनिधियों के साथ अफसर भी मंच पर
मुख्यमंत्री के साथ मंच पर लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद, वन मंत्री डाॅ. अरुण कुमार, भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद संतोष गंगवार और धर्मेंद्र कश्यप, मेयर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक राघवेंद्र शर्मा, संजीव अग्रवाल, एमपी आर्या, डाॅ. श्याम बिहारी लाल, डाॅ. डीसी वर्मा, पूर्व विधायक बहोरनलाल मौर्य,

जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह के साथ एडीजी पीसी मीना, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी डाॅ. राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीडीओ जग प्रवेश मौजूद रहे।