बरेली में दो सगी बहनों की संदिग्ध हालात में मौत, जाँच में जुटी पुलिस!

यूपी के बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है। दो सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुए हैं जिससे हड़कंप मच गया है। दोनों मृतक बहनें इंटर और बीए की छात्रा बताई जा रही हैं। दोनों के नाम कल्पना और तुलसी बताए जा रहे हैं। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दोनों बहनों में से एक का शव फांसी के फंदे और दूसरी का शव जमीन पर पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही आईजी डॉ राकेश सिंह और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया है। यह सनसनीखेज घटना फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के सफरी गांव की है।

उत्तर प्रदेश के बरेली के सफरी गांव की रहने वाली कल्पना और तुलसी नाम की दोनो सगी बहनें इंटर और बीए की छात्रा थीं। दोनों के पिता का नाम उत्तम चंद्र मौर्य है। 19 साल की बड़ी बेटी कल्पना और 17 साल की छोटी बेटी तुलसी दोनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। दोनो लड़कियों के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि जब वो और उसकी पत्नी खेत पर काम से गए हुए थे तभी मेरी दोनो बेटियों ने आत्महत्या कर ली।

पिता उत्तम चंद्र मौर्य के मुताबिक कल्पना बीए और तुलसी इंटर की छात्रा है। बताया बुधवार को वह और अन्य परिजन खेत पर काम कर रहे थे। शाम को उनकी पत्नी जब खेत से घर पहुंची तो उनकी एक बेटी तुलसी छत के फंदे से झूल रही थी। उसके गले में साड़ी का फंदा लगा था।जबकि दूसरी बेटी कल्पना मृत हालत में जमीन पर पड़ी थी।पास में ही जहर की सीसी पड़ी थी। दोनो के गले पर फंदा लगने का गहरा निशान था।बताया पड़ोस का रहने वाला लड़का पिछले काफी समय से अश्लील हरकतों से परेशान कर रहा था। अपनें दोस्तो से भी परेशान करता था।जिसके कारण दोनो ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था।परिजनों ने बदनामी के डर से किसी को नही बताया और पुलिस को भी नही बताया।

आईजी डॉ राकेश सिंह ने मामले की छानबीन के फतेहगंज पश्चिमी को निर्देश दिए है। आईजी डॉ राकेश सिंह ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के सफरी गांव में दो सगी बहनों के शव मिले है। ऐसा लगता है कि दोनों ने आत्महत्या की है। परिजनों से तहरीर लेकर जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए गए है।